सिधवलिया: महम्मदपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जाँच में जुटी
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वही इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।