दारू: हुटपा और बनाहापा के पास लखैया में दिखा अकेला जंगली हाथी, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की
हुटपा और बनाहापा के पास लखैया में दिखा अकेला जंगली हाथी, वन विभाग ने ग्रामीणों को दी सतर्क रहने की चेतावनी। हुटपा और बनाहापा के बीच स्थित लखैया क्षेत्र में एक अकेले जंगली हाथी की चहलकदमी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत का माहौल है। यह हाथी बेहद अनिश्चित व्यवहार कर रहा है और कभी भी, कहीं भी अचानक आ जा रहा है, जिससे क्षेत्र में खतरे की आशंका बढ गई है।