बहादुरपुर: पुलिस ने यात्री प्रतिक्षालय के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर पुलिस को सोमवार को दोपहर लगभग 2 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कोई बहादुरपुर में यात्री प्रतिक्षालय के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से सागर चक्क निवासी कल्याण सिंह उम्र 40 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया