आर्यवर्धन के परिवार से मिले CM योगी, बोले- सपा के गुंडों ने मासूम की निर्मम हत्या की
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बच्चे की मौत को लेकर सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा के गुंडों ने मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या की है. इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक ओंकार सिंह के आवास पर जाकर उनके दिवंगत पुत्र 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. आरोप है कि आर्यवर्धन की बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के काफिले में शामिल वाहन से कुचलकर मृत्यु हो गई थी.
#YogiAdityanath #BJPGovernment #fbreels