समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने जेल की हालात पर चौंकाने वाला खुलासा किया. सपा नेता आज़म खान ने कहा, "हमारे मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है. किसी भी कानून के तहत दो लोगों को 11x7 फुट की कोठरी में 20-24 घंटे तक बंद नहीं रखा जा सकता.
उन्होंने आगे कहा, "हमें ऐसा खाना दिया जाता है जिसे शायद सड़क का कोई आवारा कुत्ता भी न खाए. सरकार भारी फंड देती है, लेकिन असल में इन जेलों के अंदर क्या हो रहा है? अगर हमारे जीवनकाल में कभी कोई व्यवस्थागत बदलाव आता है, तो हम निश्चित रूप से जेल प्रशासन को पूरी तरह से बदलने की कोशिश करेंगे.
#AajamKhan #samajwadipartyofficial #trendingreels