शहर के बलूचहां मार्ग पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुराने पुल के समानांतर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का बुधवार को राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने पूजन-अर्चन के बाद शिलान्यास किया । राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह की पहल से बहुप्रतीक्षित बलुचहां पुल बन जाने पर शहर को काफ़ी हद तक जाम से निजात मिल जाएगी साथ ही शहर के आसपास के गांवों के लिए भी ये राहत भरी ख़बर है शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए के लिए इसे एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है । नए पुल से स्कूली बच्चों के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव , आशुतोष सिंह बहुगुणा, भुवनेश्वर त्रिपाठी, मंटू बाबा, विकाश चौरसिया सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#KushinagarNews #पडरौना RPN Singh Manish Jaiswal