पडरौना में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बालमुकुंद हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
पडरौना नगर के गांधी नगर वार्ड में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बच्चों के विशेष हॉस्पिटल बालमुकुंद हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ बुधवार को धूमधाम से हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, समाजसेवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं सदस्य पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश सरकार फूलबदन कुशवाहा रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए फूलबदन कुशवाहा ने अस्पताल के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पडरौना जैसे तेजी से बढ़ते नगर में बच्चों के लिए एक समर्पित और अत्याधुनिक अस्पताल की लंबे समय से आवश्यकता थी, जिसे बालमुकुंद हॉस्पिटल ने पूरा किया है।
उन्होंने डॉक्टर आशीष व उनकी पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्षेत्र के लोगों से बालमुकुंद हॉस्पिटल की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधा ही स्वस्थ समाज की नींव है।
वहीं अस्पताल परिवार में विशेष उत्साह देखा गया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉक्टर आशीष पाण्डेय ने बताया कि अस्पताल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और चिकित्सा सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में नवजात शिशु से लेकर बड़े बच्चों तक के इलाज के लिए आधुनिक उपकरण, अनुभवी चिकित्सकों की टीम, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराया गया है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।
इस अवसर पर अशोक पांडेय, आशीष चौबे, चंदन तिवारी सहित तमाम गणमान्य लोग, समाजसेवी व चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। सभी ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अस्पताल पडरौना सहित पूरे कुशीनगर जनपद के लिए वरदान साबित होगा।
#KushinagarNews #कुशीनगर #padrauna_kushinagar #healthnewsupdate