#भरतपुर। श्री अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और माई भारत भरतपुर टीम के संयुक्त तत्वावधान में 'नशामुक्त युवा, विकसित भारत' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माई भारत के उपनिदेशक सुनील राणा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने के लिए प्रेरित किया। एडीएम सिटी राहुल सैनी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है, इसलिए युवाओं को बदलाव की मशाल बनना चाहिए। प्रतियोगिता में कनुप्रिया ने प्रथम, गायत्री ने द्वितीय तथा अनुष्का शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।