#भरतपुर। शहर के आरडी गर्ल्स कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवीन इकाई की घोषणा करते हुए छात्राओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं। इसके तहत मोना साख्या को इकाई अध्यक्ष, ऋतु सोगरवाल को इकाई उपाध्यक्ष, प्रिया गुर्जर को इकाई सचिव तथा मुश्कान चौधरी को इकाई सहसचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, सोनिया को छात्रा प्रमुख और संजना सोगरवाल को एसएफडी संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि यह नई कार्यकारिणी कॉलेज में छात्रहितों की रक्षा, सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के सृजन और छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करते हुए महाविद्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत बनाएगी।