#शांतिपूर्ण_मतदान_जारी..
भरतपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत जिले की सेवर, उच्चैन और रूपवास पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच व वार्ड पंच पद के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक सेवर में सर्वाधिक 70.41 प्रतिशत, उच्चैन में 67.90 प्रतिशत तथा रूपवास में 67.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला कलक्टर कमर चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार सघन निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बूथों पर सुरक्षा इंतजामों, 200 मीटर के दायरे की पालना और संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर तैनात जाब्ते का जायजा लिया। चुनाव क्षेत्रों में एएसपी, सीओ और एसएचओ सहित पुलिस के सुपरवाइजरी अधिकारी लगातार गश्त पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।