दमोह: विधायक जयंत मलैया ने किया सुभाष कॉलोनी नाले का निरीक्षण, जलभराव से निपटने विधायक निधि से 20 लाख स्वीकृत
Damoh, Damoh | Jun 21, 2026 दमोह में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक जयंत मलैया ने शनिवार सुबह सुभाष कॉलोनी नाले का निरीक्षण किया. उन्होंने विधायक निधि से 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की और कहा कि इस साल तेज बारिश में भी कॉलोनी में जलभराव नहीं होगा.