30 वां जिला स्तरीय युवा उत्सव का कार्यक्रम आयोजित
--
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव का कार्यक्रम बुधवार को अपर कलेक्टर श्री डी.एन. सिंह के मुख्य आतिथ्य में रघुवंशी धर्मशाला अशोकनगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
युवा उत्सव के शुभारंभ अवसर पर अपर कलेक्टर श्री डी.एन. सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी विधाओं में प्रतिभागी अपनी अपनी विद्या में बेहतर प्रदर्शन करें ।उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। प्रतिभाओं को मंच पर लाने की आवश्यकता होती है ।सभी बच्चे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा लगातार प्रतिवर्ष युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ।इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोक संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाता है। प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर जाकर अपना नाम रोशन करें। कार्यक्रम में प्रथम प्रस्तुति राव माधव हायर सेकेंडरी स्कूल छात्राओं द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
सांस्कृतिक युवा उत्सव के अंतर्गत लोकगीत,लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला एवं कहानी लेखन की विधाओं में जिले के युवाओं कलाकारों ने मधुर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरी इस अवसर पर जिले के चारों विकास खंडों से लगभग 200 से अधिक युवा कलाकारों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की।
समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, शिक्षा विभाग से सुश्री एनीस जैन,सुश्री श्रेया कंडोला जिला युवा अधिकारी द्वारा विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। लोकगीत में नेहरू महाविद्यालय प्रथम शक्ति ग्रुप द्वितीय एवं सांदीपनि विद्यालय महिदपुर तृतीय रहे। वहीं लोक नृत्य में राव माधव हायर सेकेंडरी ने प्रथम, सांदीपनि विद्यालय महीदपुर ने द्वितीय एवं पीएमश्री धुर्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में राव माधव हायर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, नेहरू डिग्री कॉलेज में द्वितीय एवं एसपीएस विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में नेहा रघुवंशी, प्रबल शर्मा एवं अर्चित जैन धर्मशाला, प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रहे एवं कविता लेखन में सृष्टि परिहार,गौरव राठौर,साक्षी पटवा ने प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। सभी अतिथियों का श्री अरुण रघुवंशी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से श्री वीरेंद्र कुमार, श्रीमती हर्षा झारिया, श्रीमती रेनू ओझा, श्री राजेश कुशवाहा,श्रीमती मनीषा दुबे , श्री राहुल सिसोदिया ने सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं मंच संचालन श्री बलराम शर्मा ने किया। निर्णायक के रूप में श्रीमती अन्नपूर्णा सिसोदिया, श्री राजेंद्र जैन,श्रीमति अंकिता निगम, श्रीमती रश्मि रघुवंशी, श्री मति रंजना गोस्वामी,प्रियंका जैन, निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे एवं श्री मोहित शर्मा सांदीपनि विद्यालय पिपरई,सुश्री तान्या गांधे सांदीपनि विद्यालय अशोकनगर से,श्री ललित कन्टोडे सांदीपनि विद्यालय थूबोन, सुश्री रिशा अंसारी सांदीपनि विद्यालय महिदपुर से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
#ashoknagar