राज्य आनंद संस्थान की पहल अल्पविराम को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करके आनन्दमय जीवन जिया जा सकता है-जिला होम गार्ड कमांडेंट
--
राज्य आनंद संस्थान द्वारा जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए तनावमुक्त जीवन, बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद पंचायत अशोकनगर के सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में जिला होम गार्ड कमांडेंट राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि संतुलित जीवन जीने के लिए आनंद संस्थान की पहल अल्पविराम बहुत ही प्रभावशाली गतिविधि है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला होमगार्ड कमांडेंट राघवेंद्र शर्मा एवं खनिज अधिकारी वीरेंद्र वर्मा के द्वारा सरस्वती जी का पूजन कर किया।
आनंद विभाग के मास्टर ट्रेनर सतीश दुबे ने विभाग का परिचय एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत कर किया। इसके बाद मास्टर ट्रेनर हितेन्द्र बुधौलिया ने आनंद की अवधारणा तथा विभाग के प्रमुख संकल्प ‘अल्पविराम’ पर विस्तार से जानकारी दी।
मास्टर ट्रेनर एवं जिला संपर्क प्रमुख बलवीर बुंदेला ने कर्मों के लेखा जोखा पर बात रखी जीवन में क्षमा , धन्यवाद एवं कृतज्ञता के भावों के साथ जीवन के बेलेंस विषय पर अपने अनुभव के साथ सहभागितापूर्ण प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रतिभागियों को मनोरंजन के साथ तनाव मुक्त गतिविधि कराई गई सभी ने सहभागिता की
प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों ने अपने अनुभव सभी के साथ साझा किये सभी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम व्यक्ति की उत्पादक क्षमता में वृद्धि करते हैं नियमित अंतराल के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए
कार्यक्रम में जिले के खनिज विभाग,वन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पॉलिटेक्निक,सहित अन्य विभागों के 51 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
#ashoknagar