पालोजोरी: राजेश कुमार साह ‘माधव लाल सम्मान’ से सम्मानित, सांसद सुदामा प्रसाद ने किया सम्मानित
अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के 46वें महाधिवेशन की शानदार सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठन के राष्ट्रीय युवा प्रवक्ता राजेश कुमार साह को प्रतिष्ठित 'माधव लाल सम्मान' से नवाजा गया है। आरा के माननीय सांसद सुदामा प्रसाद ने राजेश कुमार साह को यह सम्मान प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।