पालोजोरी: विधायक उदय शंकर सिंह ने क्षेत्रवासियों को दी 'माह-ए-रमजान' की मुबारकबाद
रहमत और बरकत का पवित्र महीना 'माह-ए-रमजान' शुरू होते ही चारों ओर शांति और भाईचारे का माहौल देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर पर सारठ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने क्षेत्र के तमाम मुस्लिम भाई-बहनों और क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद पेश की है।