अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की पालोजोरी इकाई ने मंगलवार को संगठन की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एक विशेष बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रीना मिहारिया को प्रखंड अध्यक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही महिमा केडिया को सचिव और मोनिका मेंहरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।