दुबराजपुर के पास गुरुवार को बच्चा चोरी की अफवाह से इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा,जिसमें एक संदिग्ध महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़े जाने का दावा किया जा रहा था।हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद मामला स्पष्ट हुआ कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसी गांव की निवासी है