गोपालगंज: बलूही गाँव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग हुए घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के बलूही गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा आपसी विवाद को लेकर गाली गलौज किया जा रहा था। जिसको लेकर मारपीट हो गई।