गोपालगंज: रामपुर गाँव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की हुई मौत, पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल पहुँचाया गया शव
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव मे ट्रैक्टर के चपेट मे आने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच भी करेगी।