गोपालगंज: जादोपुर मोजे गांव में भूमि विवाद में की गई बुजुर्ग महिला की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती
जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर मोजे गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर एक बुजुर्ग महिला की जख्मी कर दिया। वहीं मारपीट की घटना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।