गोपालगंज: हजियापुर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 29 मवेशियों से भरे कंटेनर को किया जब्त, दो तस्कर हुए गिरफ्तार
शहर के हजियापुर मोड़ के समीप से नगर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मवेशियों से भरी कंटेनर को जब्त कर लिया। वहीं पुलिस ने कंटेनर के अंदर रखी गई 29 मवेशी को बरामद करने के साथ ही दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश कर दिया।