गोपालगंज: खलवा गांव में हुई मारपीट में बीच-बचाव करने गई महिला को दांत से काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के भोरे थाना क्षेत्र के खलवा गांव में शौच करने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला बीच बचाव करने पहुंच गई। इस दौरान पड़ोस के लोगों महिला को दांत से काटकर जख्मी कर दिया। वहीं जख्मी महिला की इलाज के दौरान घटना के तीन दिनों के बाद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसकी जानकारी मृतका के देवर अनिल सोनी ने दी।