गोपालगंज: पत्नी की हत्या मामले में 3 साल से जेल में बंद है पति, नगर थाना की पुलिस ने पत्नी को यूपी से जिंदा किया बरामद
नगर थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी एक महिला करीब 3 साल पूर्व अपने पति से झगड़ा कर घर से भाग गई थी। इस दौरान महिला को मृत समझकर उसके भाई ने अपने ही बहनोई के खिलाफ थाने में हत्या की प्राथमिक की दर्ज कर दी। प्राथमिक ही दर्ज करने के बाद पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। जांच के दौरान पुलिस में महिला को यूपी से जिंदा बरामद कर लिया।