#शीतकालीन सत्र में दिखेगा चुनावी साल का ट्रेलर, धर्मशाला के तपोवन में कल से बढ़ेगा सियासी पारा*
#हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर के बीच धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो रहा है। शिमला से सरकार के मंत्री और अधिकांश अधिकारी रविवार को धर्मशाला रवाना हो जाएंगे। यह 14वीं विधानसभा का 13वां सत्र जरूर है, लेकिन विंटर सेशन आखिरी है। इसलिए इस सत्र में इस बार आगामी चुनावी साल का ट्रेलर दिखेगा। यह ट्रेलर इसलिए सामने आएगा, क्योंकि एक तरफ राज्य सरकार हिमाचल हित की लड़ाई को सामने रखेगी और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से जीते गए बीबीएमबी एरियर जैसे मामलों को आधार बनाएगी। दूसरी तरफ विपक्षी दल भाजपा कांग्रेस की गारंटियों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। इसके लिए 3.50 लाख महिलाओं को 1500 रुपए देने को आधार बनाया जाएगा।
सरकार की तरफ से जहां विपक्षी दल भाजपा की धड़े बंदी को सदन के भीतर भी रखा जाएगा, वहीं विपक्षी दल सरकार को कानून व्यवस्था, रोजगार, वित्तीय स्थिति जैसे मुद्दों की ओर खींचेगी। इसके बाद वर्तमान सरकार के पास बजट सत्र और मानसून सत्र के दो अवसर हैं। शीतकालीन सत्र से पहले हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लग जाती है।
आज स्पीकर देंगे बिजनेस की जानकारी
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में क्या बिजनेस रहने वाला है? इसकी जानकारी रविवार को प्रेस वार्ता में स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया देंगे। हालांकि कुल छह बैठकों वाले इस सत्र में गुरुवार19 नवंबर को गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस रखा गया है। बाकी सभी दिन शासकीय और विधायी कार्य होंगे, जबकि पहले दिन सोमवार को शोक उद्गार प्रस्ताव आएगा।
सदन में 12 से अधिक नए कानून बनाए जाएंगे
शीतकालीन सत्र में 12 से अधिक नए कानून बनाए जाएंगे या संशोधित किए जाएंगे। इनको लेकर विधेयक कैबिनेट ने शिमला में अप्रूव कर दिए है
#Himachal #Pradesh #Government #vidhansabha #Dharmshala #post #highlight
Chamba, Chamba | Nov 15, 2026