जवाहर पब्लिक स्कूल सलूणी में वार्षिक समारोह की धूम, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
सलूणी (चंबा)। आज 14 नवंबर को जवाहर पब्लिक स्कूल सलूणी में वार्षिक समारोह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में NHPC के कार्यपालक निदेशक (ED) मदन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला और विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
समारोह को सफल बनाने में स्कूल के समस्त स्टाफ की अहम भूमिका रही। शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत एवं बेहतर तैयारियों से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक मुकेश शर्मा ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें। उनका उद्देश्य है कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा निखारें, ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वार्षिक समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला।
🎤 Live: Suneel Pahadi
📰 Pahadi News – सुनील पहाड़ी
#JawaharPublicSchool #Salooni #AnnualFunction #ChambaNews #NHPC #PahadiNews #SuneelPahadi
Chamba, Chamba | Nov 14, 2026