#Him Drishti TV Chamba सीएम सुक्खू और अनिल शर्मा की जुगलबंदी से गरमाई सियासत, मंडी से शिमला तक हो रहे चर्चे*
#मंडी से शिमला तक घर वापसी के चर्चे, भाजपा-कांग्रेस में हलचल
हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करतें हैं तो चर्चा नहीं होती, प्रसिद्ध शायर अकबर इलाहाबादी का ये शेर आजकल सदर भाजपा विधायक अनिल शर्मा के लिए बिल्कुल सही बैठता है। कांग्रेस में घर वापसी को लेकर पिछले एक महीने से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद शुक्रवार को कांगणी के हेलिपोर्ट से लेकर पड्डल मैदान तक मुख्यमंत्री सुक्खू और अनिल शर्मा की जुगलबंदी ने फिर से माहौल गरमा दिया है। यही नहीं, पड्डल मैदान में कौल सिंह ठाकुर का सदर विधायक अनिल शर्मा का हाथ पकडक़र आगे बढऩा इन चर्चाओं को ओर हवा दे गया है। भाजपा से लेकर कांग्रेस के अंदर तक उठते इन सवालों को अनिल शर्मा नकार भी रहे हैं, तो भी राजनीतिक गलियारों में मंडी से लेकर शिमला तक अनिल शर्मा की कांग्रेस में वापसी की ही बातें हो रही हैं। अब तोनेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी यहां तक कह दिया है कि मुख्यमंत्री इस तरह की साजिशें रचते रहते हैं, लेकिन इससे न तो उनका फायदा होगा और न ही उसका फायदा होगा।
मंडी की वॉकाथॉन के बाद अब सोशल मीडिया पर फिर से सदर विधायक अनिल शर्मा चर्चाओं में हैं। शनिवार को एक टीवी साक्षात्कार में उन्होंने इस सबसे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कई दोस्त और कई दुश्मन भी होते हैं। नाचन में जब मुख्यमंत्री आए तो नाचन विधायक विनोद कुमार भी गए और उन्होंने तो मंच भी शेयर किया। आपदा में जब सुखविंदर सिंह सुक्खू सराज आए तो जयराम ठाकुर भी वहां थे। उनका कहना रहा कि भाजपा और कांग्रेस के लोग क्या कहते हैं, यह मैरे लिए मैटर नहीं करता है।
#Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Nov 15, 2026