सोरांव: मऊ आइमा में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू की बैठक, महंगी खाद बिक्री पर हुई चर्चा
मऊ आइमा ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन (आराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष बब्लू दूबे के नेतृत्व में सोमवार को ब्लॉक परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे के नेतृत्व में हुई। बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन की ओर से खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।