दारू: दीपू चौक से कवालू तक जर्जर सड़क की निजी खर्च पर मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी
दीपू चौक से कवालू तक की जर्जर सड़क की निजी खर्च से कराई गई मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी। रामदेव खरिका पंचायत के दीपू चौक से कवालू तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कराकर समाजसेवी प्रभात सिंह ने ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है। पंचायत की मुखिया झरना देवी के पुत्र एवं समाजसेवी प्रभात सिंह ने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से इस मार्ग का मरम्मत कराया।