कोरांव: बेलन नदी में अदवा डैम से पानी छोड़ने के बाद भोगन गांव में बेलन नदी पर बना पुल डूबा, एसडीएम ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
कोरांव तहसील क्षेत्र की प्रमुख बेलन नदी में एक बार फिर मिर्जापुर जनपद के अदवा डैम से पानी छोड़ा गया है। इससे नदी में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण भोगन गांव में बेलन नदी पर बना पुल दो दिन से डूबा हुआ है। उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने डूबे हुए पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा। एसडीएम ने निर्देश दिए।