तोकापाल: बड़े पाराकोट पंचायत को मिला पानी टैंकर, ग्रामीणों को मिलेगी पेयजल सुविधा
Tokapal, Bastar | Aug 14, 2026 चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने धर्माऊर स्थित विधायक कार्यालय में ग्राम पंचायत बड़े पाराकोट को पानी टैंकर का वितरण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पानी टैंकर मिलने से ग्राम पंचायत को जरूरत के समय ग्रामीणों तक पेयजल पहुंचाने में सुविधा होगी।