स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तोकापाल के प्रांगण में बुधवार को दोपहर 2 बजे सुरक्षा और सजगता का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किसी भी आकस्मिक विपदा से निपटने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना था।