तोकापाल: मारेंगा से बुरुंगपाल ईंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए
Tokapal, Bastar | Feb 20, 2026 मारेंगा से बुरुंगपाल ईट लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है ।