छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए बस्तर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह महत्वपूर्ण परीक्षा आगामी 22 फरवरी को दो निर्धारित पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी।