करछना: नैनी रेलवे स्टेशन गेट के सामने किसी बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनी रेलवे स्टेशन गेट के सामने बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे के करीब किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी के दौरान मारपीट हो गई। दोनों के बीच हो रहे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला द्वारा बीच बचाव करते हुए दिखाई दे रही है । जबकि अन्य लोग तमास बीन बनकर खड़े हुए हैं।