करछना: रवनिका गांव में बच्चों के बीच विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई पर लाठी से हमला कर सिर फोड़ा, पुलिस से की गई शिकायत
करछना थाना क्षेत्र के रवनिका गांव में बुधवार को उक्त गांव निवासी सीताराम तथा छोटा भाई साहबलाल के बच्चे आपस में विवाद कर रहे थे। जिसे शांत करने के लिए सीताराम मौके पर पहुंचा। जिसे देख छोटा भाई साहब लाल भी लाठी लेकर पहुंचा और अचानक बड़े भाई के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे सीताराम का सिर फूट गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत किया है।