करछना: घूरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर 3 बजे के करीब एक व्यक्ति का शव लोगों को देखे जाने पर सनसनी फैल गई। सूचना होने पर अस्थानी पुलिस मौके पर पहुंची, उपस्थित लोगों से मृतक व्यक्ति का पहचान करने का प्रयास किया गया। किसी के द्वारा पहचान न किए जाने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।