करछना: बिगरहा डीहा गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में करछना विधायक ने की शिरकत, गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर खेली होली
करछना के बगरहा डीहा ग्राम सभा में बुधवार शाम 4 बजे के करीब होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करछना विधायक पियूष रंजन निषाद,विशिष्ट अतिथि कमलेश कुमार द्विवेदी शामिल हुए। जिनके पहुंचने पर लोगों के द्वारा गुलाल तथा फूलों की पंखुड़ियां उड़कर स्वागत किया गया। विधायक ने इस त्यौहार को आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील किया।