करछना: चक रघुनाथ नैनी बाजार में अनियंत्रित कार चालक ने दुकान के सामने रखें सामान को टक्कर मारी, मौके से हुआ फरार
नैनी थाना क्षेत्र के चक रघुनाथ नैनी बाजार में बुधवार रात को एक बर्तन व्यवसायी दुकान बंद करने के लिए दुकान के सामने रखे सामान को समेट रहा था। उसी दरमियान तेज दफ्तर अनियंत्रित कार चालक दुकान के सामने रखे सामान को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। वही दुकान के पास लगा सीसीटीवी कैमरा फुटेज में सारी वारदात कैद हो गई। वीडियो गुरुवार दोपहर 1:30 बजे सामने आया है।