करछना: शोभऊ गांव में एक ग्रामीण के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
कौंधियारा थाना क्षेत्र के शोभऊ का पूरा गांव निवासी भारत लाल भारतीय के यहां मंगलवार तथा बुधवार के मध्य रात्रि शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। जिसे देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। लोगों की जुटी भीड़ ने बिजली का संचालन बंद कराकर जब तक आग पर काबू पाया तब तक घर के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। जिसका वीडियो बुधवार दोपहर 1 बजे करीब सामने आया