हिंदी दिवस पर आईटीआई में आयोजित हुई निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता
भिवानी, 14 सितंबर। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आईटीआई में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत हिंदी प्रो. भामा बाई ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। निबंध व प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, रचनात्मकता, मौलिक चिंतन एवं अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देना रहा।
प्रो. भामा बाई ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व तथा इसकी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत के बारे में अवगत करवाया और विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं अध्ययन के लिए प्रेरित किया। आईटीआई प्रधानाचार्य पंकज सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं रचनात्मक क्षमता को निखारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला आईटीआई प्रधानाचार्य अरुण ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें निरंतर सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।