दुकानदारों ने की सफाई व्यवस्था की तारीफ, सरपंच साधुराम के नेतृत्व में चमक रहा है बहल बाजार
*बहल (भिवानी)।* ग्राम पंचायत बहल द्वारा बहल बाजार में सुचारू रूप से चल रही सफाई व्यवस्था की दुकानदारों ने जमकर तारीफ की है।
बाजार के दुकानदार राकेश बागड़ी ने बताया कि ग्राम पंचायत का सफाई ट्रैक्टर रोजाना बहल बाजार में आता है और दुकानों व रेहड़ियों का कचरा उठाकर ले जाता है। दुकानदार भी ग्राम पंचायत का पूरा सहयोग कर रहे हैं और अपना कचरा सड़क पर न फेंक कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही डाल रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच साधुराम की देखरेख में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है, जिससे बहल बाजार की सड़कें अब चमचमा रही हैं और बाजार में गंदगी कम हुई है। दुकानदारों ने सरपंच और सफाई कर्मचारियों का आभार जताया है।
फोटो में दुकानदार अपना कचरा ग्राम पंचायत के ट्रैक्टर में डालते हुए।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 14, 2026