डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में एसडीएम महेश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शिकायतकर्ता की समस्या को व्यक्तिगत रूप से देखें और उसका समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करें।
एसडीएम के समक्ष गांव तिगड़ाना निवासी राहुल ने वर्ष 2022-23 की जमाबंदी पैमाइश रिपोर्ट दिलवाने बारे, गांव जमालपुर निवासी लोकेश ने ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाने बारे, तोशाम निवासी जितेंद्र सिंह ने धोखाधड़ी होने पर पुलिस कार्रवाई करवाने, गांव कुंगड़ निवासी जयबीर ने रजिस्ट्री का इंतकाल करवाने, गांव जीतवानबास निवासी सतेंद्र ने फिरनी की गली एवं नाली में खराब निर्माण सामग्री के प्रयोग की शिकायत रखी।