पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, अंकिता बाँबी सहित लोगों ने किया नमन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया की अगुवाई में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकिता बाँबी सहित तमाम लोगों ने स्व. शिवदयाल चौरसिया को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अंकिता बाँबी ने स्व. शिवदयाल चौरसिया को याद करते हुए कहा कि वह बहुत ही अच्छे, सरल, सहज और मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा लोगों की मदद करने और समाज के हित में कार्य करने को प्राथमिकता दी। उनके व्यवहार और जनसेवा की भावना को लोग आज भी याद करते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी स्व. शिवदयाल चौरसिया के व्यक्तित्व और सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया�