पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने मरीजों में बांटे फल, लिया सेवा का संकल्प
मेंहदावल सीएचसी में मरीजों का जाना हाल, चिकित्सकों को बेहतर इलाज और दवा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
मेंहदावल, संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेंहदावल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचे बहिरंग रोगियों (ओपीडी) को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समुचित उपचार, बेहतर देखभाल और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और समर्पण के भाव से प्रेरणा लेकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्वेतांक सिंह, भाजपा मेंहदावल पूर्वी मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्थानीय कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में मरीज मौजूद रहे। #mla Viral Reels अनिल त्रिपाठी @highlight