वार्ड नंबर-4 में धूमधाम से मना पीएम मोदी का जन्मदिन, वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद
विश्वकर्मा पूजा के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना, युवा और वरिष्ठ साथियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
संतकबीर नगर। वार्ड नंबर-4 में सभासद दिलीप निराला के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वकर्मा पूजा का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान सभासद प्रतिनिधि विजय निराला ने वरिष्ठजनों एवं सम्मानित लोगों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भानु प्रताप मिश्रा, संतोष, प्रदीप शर्मा, श्री रणजीत सिंह उर्फ शिव सेना सहित बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठ साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और देश के विकास एवं जनकल्याण के लिए उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की गई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। Bhanu Pratap Mishra