मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संदेश, नील मणि के नेतृत्व में चार दर्जन से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान
संतकबीर नगर। जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। इसी क्रम में धनघटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता नील मणि के नेतृत्व में हैसर बाजार धनघटा नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता नील मणि ने स्वयं रक्तदान करके किया। इसके बाद चार दर्जन से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। युवाओं ने रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद और मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर नील मणि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना प्रेरणादायक है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम में डा. मनोज शुक्ला, उत्तम चौधरी, जेपी यादव, अरविंद कुमार, श्रीकांत, शैलेन्द्र कुमार, प्रदीप सैनी, राजेश चतुर्वेदी, अवधेश उपाध्याय, अटल पांडे, अनिल कुमार, अविनाश मणि और आकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
ह
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Sep 17, 2026