गांगड़तलाई: कानेला में आम मतदाताओं के बीच कतार में खड़े होकर विधायक जयकृष्ण पटेल ने किया मतदान, क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को मतदान के दौरान बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल ने अपने बूथ केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानेला में पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान विधायक आम मतदाताओं के साथ मतदान के लिए कतार में खड़े नजर आए। उन्होंने अपनी बारी आने पर मतदान केंद्र में जाकर मताधिकार का प्रयोग किया।