लाडनूं: शहर में स्थानीय गौशाला के पास निजी अस्पताल के सामने खड़ी बाइक हुई चोरी, पुलिस तलाश में जुटी
Ladnu, Nagaur | May 11, 2024 लाडनूं शहर मे स्थानीय गोशाला के पास एक निजी अस्पताल के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध मे दुंकर निवासी गणपत पुत्र रुपाराम ने लाडनूं थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमें बताया कि वह अपने गांव दूंकर से बाइक लेकर अस्पताल मे भर्ती मां के लिए खाना लेकर आया था। जब दोपहर दो बजे बाहर आकर देखा तो मौके पर बाइक नहीं मिली।