लाडनूं: लाडनूं कस्बे मे डीडवाना रोड़ पर एक कार ने मारी दो बाइकों को टक्कर, बाइक पर सवार बुजुर्ग मां की मौत तो बेटा गंभीर घायल
Ladnu, Nagaur | May 6, 2024 लाडनूं डीडवाना सड़क मार्ग पर सोमवार को एक कार ने दो बाइको को टक्कर मार दी। घटना मे बुजुर्ग महिला सोहनी देवी सहित उनका बेटा रामचंद्र व अन्य सीताराम घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से तीनो घायलों को लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने घटना की जानकारी ली।