लाडनूं: लाडनूं के राजकीय अस्पताल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने का लाडनूं थाने में हुआ मामला दर्ज
Ladnu, Nagaur | May 10, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के राजकीय अस्पताल के बाहर से शुक्रवार को मोटरसाइकिल चोरी होने का लाडनूं थाने में मामला दर्ज हुआ। इस दौरान पीड़ित गणपत ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपनी मां के लिए रोटी लेकर अस्पताल आया था। मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर अंदर गया। वापस बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल नहीं मिली। अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।